
ब्रेकिंग न्यूज
सैफ अली खान ने की गुंडागर्दी, हुआ केस दर्ज

मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात कोलाबा के ताज होटल में सैफ के साथ करीना कपूर भी मौजूद थी। सैफ पर रेस्त्रां में एक व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप है।सैफ अली खान के खिलाफ कोलाबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस रेस्त्रां में सैफ अपने दो दोस्त के साथ मौजूद थे उनके बगल वाली टेबल पर इकबाल शर्मा नाम का कारोबारी बैठा था। सैफ के साथ मौजूद दोस्त जोर-जोर से बातें कर रहे थे। इस पर इकबाल ने उन लोगों को ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद सैफ और व्यापारी में मारपीट शुरू हो गई। सैफ ने व्यापारी की पिटाई कर दी जिससे उसकी नाक टूट गई और चेहरे पर गंभीर चोट लगी। व्यापारी कोलाबा पुलिस स्टेशन में सैफ अली खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सैफ के खिलाफ धारा 325 और 34 में के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दो दोस्तों को सह-अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल सैफ कहां है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस सैफ से भी इस मामले में पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस ये साफ नहीं कर पाई है कि सह अभियुक्त में करीना का नाम भी है या नहीं।
ADVERTISMENT

News









