
ब्रेकिंग न्यूज
BCCI निपटाए सहवाग-धोनी के बीच विवाद- कपिल
साल 1983 में भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव सचिन पर दिए बयान पर कायम हैं। आज उन्होंने एक बार फिर कहा कि सचिन तेंदुलकर को 2012 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था।कपिल ने कहा कि सचिन को वर्ल्ड कप के बाद किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए थी। कपिल ने आज जोर देते हुए कहा कि इस मामले में बीसीसीआई को हस्तक्षेप करना चाहिए।कपिल देव ने कहा कि वर्तमान में महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच उत्पन्न हुए विवाद को खत्म कराने के लिए बीसीसीआई को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपना व्यक्तिगत अहम भाव खेल के दौरान दूर रखना चाहिए। कप्तान की इज्जत होनी चाहिए।
ADVERTISMENT

News









