ब्रेकिंग न्यूज
सचिन लें वनडे से संन्यास- गांगुली
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से संन्यास मांगने वालों में विश्व कप विजेता कप्तान के बाद अब देश के सफलतम कप्तान सौरभ गांगुली भी कूद पड़े हैं।
गांगुली ने कहा कि सचिन को अपना टेस्ट करियर लंबा खींचने के लिए एक दिवसीय प्रारप को अलविदा कह देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सचिन को अपने वनडे करियर के बारे में जल्द फैसला करना चाहिए क्योंकि वह 2015 विश्व कप तक नहीं खेल पाएंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व कप्तान कपिल ने भी कहा था कि सचिन को गत वर्ष विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए था।
सचिन और अन्य सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के सवाल पर गांगुली ने कहा कि सचिन को खुद से पूछना चाहिए कि क्या वह खुद और वनडे खेलने के लिए फिट पाते हैं। क्या उन्हें कुछ टूर्नामेंट छोड़ने से आठ नौ महीने बाद वनडे सीरीज खेलने में मदद मिल रही है। क्या उन्हें वनडे खिलाड़ी के रूप में खेलने में मदद मिल रही है या इससे टीम इंडिया की वनडे टीम को कोई मदद मिल रही है। यदि सचिन इन सवालों का जवाब नहीं ढूंढ पाते हैं तो उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन के साथ सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बनाने वाले गांगुली ने कहा कि सचिन को संन्यास के मुद्दे पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्हें खुद से पूछना चाहिए कि क्या वह 2015 का विश्व कप खेल पाएंगे। क्या वह हर वनडे टूर्नामेंट खेलने के लिए फिट हैं। गांगुली ने साथ ही कहा कि सचिन के वनडे टूर्नामेंट में आने और हटने से टीम की लय पर असर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि यदि सचिन इस तरह वनडे टूर्नामेंटों को अपनी पंसद के हिसाब से चुनते रहे तो इसका सभी की फार्म पर असर पड़ेगा। उन्हें खुद से यह पूछना चाहिए कि क्या यह करना ठीक है। यदि वह इन सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं तो उन्हें वनडे छोड़कर सिर्फ टेस्ट खेलना चाहिए।

ADVERTISMENT

News